दूसरों को रोजगार देने वाला दफ्तर खुद बिना अफसर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिले के चार रोजगार उप कार्यालयों में प्रभारियों के पद खाली पड़े हुए हैं। स्थिति यह है कि एक प्रभारी को दो-दो अतिरिक्त कार्यालयों का कार्यभार सौंपा गया है जबकि, प्रभारी की अनुपस्थिति में केवल डाटा एंट्री ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हवाले कार्यालय रहता है।

ऐसे में कार्यालय पहुंचने वाले बेरोजगार युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। सरकार को भी इस मामले के बारे में पूरी जानकारी है लेकिन अभी तक इन पदों पर प्रभारियों की तैनाती नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक चुवाड़ी रोजगार उप कार्यालय में तैनात प्रभारी को रोजगार उप कार्यालय तीसा, और डलहौजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पांगी और सुंडला में भी प्रभारी का पद खाली है जबकि भरमौर में पद भरा हुआ है।

गौरतलब है कि निजी सेक्टर में रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने में रोजगार कार्यालयों की अहम भूमिका रहती है लेकिन इनमें प्रभारियों की तैनाती न होने के कारण काफी परेशानी हो रही है।

इसके अलावा सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं भी कार्यान्वित की गई है लेकिन स्टाफ के अभाव में ये योजनाएं बेरोजगारों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। दूसरों को रोजगार देने वाला विभाग खुद जुगाड़ के सहारे चल रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी के बोल

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान का कहना है कि जिले के रोजगार उपकार्यालयों में प्रभारियों के पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उम्मीद है कि सरकार जल्द इन रिक्त पदों पर प्रभारियों की तैनाती करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...