आईसीसी की नई गाइडलाइन: विश्वकप के मैच देखने के लिए इस बार दो साल के बच्चे का भी खरीदना होगा टिकट

--Advertisement--

बिना टिकट दो साल और उससे अधिक उम्र के बच्चे को स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी। आईसीसी की नई गाइडलाइन में इसे शामिल किया गया है। 

दिल्ली – नवीन चौहान

आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्वकप का मैच देखने के लिए इस बार माता-पिता को अपने साथ दो साल के बच्चे का भी टिकट लेना पड़ेगा। बिना टिकट दो साल और उससे अधिक उम्र के बच्चे को स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी। आईसीसी की नई गाइडलाइन में इसे शामिल किया गया है।

बाकायदा, दो साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों के टिकट का महत्वपूर्ण मैसेज बुक माई शो में ऑनलाइन टिकट बुक करते समय स्क्रीन पर ही हाई लाइट हो रहा है। ऐसे में जो भी माता-पिता अपने बच्चों के साथ मैच देखने जाना चाहते हैं वे पहले ही टिकट बुक कर लें। मैच के दौरान बीच में एक बार गेट के बाहर आने के बाद दर्शकों को दोबारा स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी।

आईसीसी की नई गाइडलाइन विश्वकप के मैचों के लिए चयनित क्रिकेट स्टेडियमों में प्रवेश के लिए रहेगी। विश्वकप में कुल 12 मैदानों में 58 मैचों का आयोजन किया जाएगा। दस अभ्यास मैच होंगे। विश्व कप के पांच मुकाबले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेेले जाएंगे।

7 अक्तूबर को बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच पहला मुकाबला होगा। 10 को बांग्लादेश- इंग्लैंड, 17 को दक्षिण अफ्रीका-नीदरलैंड, 22 अगस्त को भारत-न्यूजीलैंड के बीच भिंड़त होगी। अंतिम मुकाबला 28 अगस्त को न्यूजीलैंड और ऑस्टेलिया के बीच खेला जाएगा।

आईसीसी ने इसलिए की यह व्यवस्था

सूत्रों के मुताबिक पहले आईपीएल और अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान देखने में आया कि जो माता-पिता अपने साथ छोटे बच्चों को ले गए थे, उन्होंने बच्चे कुर्सी पर बैठा दिए। इससे कई जगह अव्यवस्था का माहौल बना और टिकट के बावजूद कइयों को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि इसी स्थिति को देखते हुए इस बार आईसीसी ने बच्चों के लिए टिकट जरूरी किया है।

अवनीश परमार, सचिव हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के बोल

आईसीसी की नई गाइडलाइन के तहत इस बार दो साल के बच्चे का भी टिकट खरीदना होगा। इसको लेकर जानकारी ऑनलाइन टिकट बुक करते समय बुक माई शो कंपनी की वेबसाइट पर हाई लाइट हो रही है। नियमों के तहत मैच वाले दिन माता-पिता के साथ आए दो साल के बच्चे को बिना टिकट प्रवेश नहीं मिलेगा। मैच के दौरान एक बार स्टेडियम के बाहर आने के बाद किसी दर्शक को दोबारा स्टेडियम में प्रवेश भी नहीं मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...