देहरा के विजय सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक लाख रुपये

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

कारगिल शहीद वजिन्दर सिंह के बड़े भाई विजय सिंह ने अपने शहीद भाई की याद में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए एक लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट प्रदेश कांग्रेस मत्स्य विभाग के अध्यक्ष नरदेव कंवर के माध्यम से खाद्य आपूर्ति निगम निदेशक पुष्पिंदर ठाकुर की उपस्थिति में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया।

संदेह नहीं प्रदेश इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है और सैंकड़ों लोग अपने प्राण बाढ़ की जड़ में आकर गवां चुके हैं वहीं हजारों बेघर हो गए हैं उनकी मदद के लिए विजय सिंह जैसे दानवीर आगे आते हैं तो इसका अनुसरण समाज में लोगों को करना चाहिए।

बता दें विजय सिंह जोकि कारगिल शहीद वजिन्दर सिंह के भाई हैं व इस परिवार को भारत सरकार ने देहरा नगर में एक फिलिंग स्टेशन आवंटित कर शहादत को नमन किया था। जिसके घर से एक सदस्य ने देश की खातिर अपनी कुर्बानी दी थी।

उनके भाई ने सचमुच जैसे अपने लाडले को खोकर दर्द का अहसास किया था। वही भाव इस समय बाढ़ की मार झेल रहे गमगीन प्रदेशवासियों के परिजनों के प्रति दिखाया है प्रदेश ऎसे जज्वे को सलाम करता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...