मणिमहेश लंगर सेवादल 21वे विशाल लंगर ले लिए रवाना

--Advertisement--

राजा का तालाब – अनिल शर्मा

मणिमहेश लंगर सेवादल ज्वाली, लव, राजा का तालाब, गनोह, रैहन, फतेहपुर, धमेटा, नागावाड़ी की संयुक्त टीम शुक्रवार को प्रधान मंजीत कौंडल की अगुवाई में सुंदरासी शिवधाम मणिमहेश के लिए रवाना हो गया। इससे पहले सुबह मां ज्वाला मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत दो ट्रक राशन सामग्री के साथ टीम ने लव से प्रस्थान किया।

रैहन, राजा का तालाब, धमेटा, नागावाड़ी में संयुक्त सेवादल का लोगों ने भव्य स्वागत किया। वहीं दल की रवानगी पर फतेहपुर, राजा का तालाब, गनोह में हलवा, खीर का प्रशाद वितरित किया।जबकि रैहन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस दौरान राजा का तालाब में जस्सी महंत ने सेवादल को अपना आशीर्वाद प्रदान करके, भगवान से लंगर को बिना किसी बाधा के संपन्न करवाने के लिए प्रार्थना की। दल सुंदरासी शिवधाम में अपना 21वां नि:शुल्क लंगर 25 अगस्त से 10 सितंबर तक दिन रात सुचारू रूप से चलाएगा।

इस दौरान सुंदरासी शिवधाम में भोले भक्तों के लिए चाय पान, मिष्ठान, 24 घंटे भोजन, रात्रि विश्राम एवं चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर मणिमहेश लंगर सेवादल के चेयरपर्सन राम नाथ शर्मा, महिंद्र मियां, अवतार सिंह, तारा चंद, चंद्रशेखर गोरा, बलकार जरियाल, प्रेम सिंह, वीरेंद्र बिट्टू, प्रदीप शर्मा, नरेंद्र पिंकी, राजेश्वर गुलेरिया, सौरभ कुमार, जिम्मी, मनोहर लाल , फौजी भी टीम के साथ रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...