केंद्र सरकार ने दिया 862करोड़ का आर्थिक पैकेज – विपन परमार

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी विपन परमार ने कोटला में भूस्खलन प्रभावित एरिया का निरीक्षण करने उपरांत कहा कि आपदा से लोग काफी प्रभावित हुए हैं तथा लोगों का लाखों का नुकसान हुआ है। कांगड़ा-चंबा लोस प्रभारी विपन परमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रभावितों की मदद करने में नाकाम रही है।

प्रदेश सरकार केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता भी मांग रही है तथा केंद्र की आलोचना कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता की मदद के लिए आर्थिक सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को प्रभावितों की मदद के लिए 862करोड़ रुपए का पैकेज दिया है तथा अभी केंद्र की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया है उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे भी पैकेज मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों के लिए भूमि का प्रावधान करे तथा 10 से 15लाख रुपए हर प्रभावित परिवार की आर्थिक सहायता करे ताकि लोग अपना मकान बना सकें। उन्होंने प्रभावित लोगों के ऋण माफ करने की बात भी उठाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...