किन्नौर में GST चोरी में 7 लाख 2 हजार का जुर्माना, अब तक की सर्वाधिक वसूली

--Advertisement--

रिकांगपिओ, 25 अगस्त – व्यूरो रिपोर्ट

सहायक आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी विभाग किन्नौर व स्पीति क्षेत्र सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा रिकांगपिओ में जीएसटी कर की चोरी करने पर दिल्ली के दो व्यक्तियों से 07 लाख 02 हजार 80 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

किन्नौर में जीएसटी कर से संबंधित वसूला गया ये अब तक का सबसे अधिक जुर्माना है। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा एक गाड़ी का निरीक्षण किया गया, जिसमें दिल्ली के दो व्यक्ति सवार थे तथा उनके पास एक काले रंग का बैग था। उनसे पूछताछ करने के उपरान्त तथा उनके बैग की तलाशी लेने पर बैग में सोने के आभूषण पाए गए, जिन्हें वह रिकांगपिओ में बेचने आए थे।

उन्होंने बताया कि टीम द्वारा उनसे आभूषणों का बिल तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया,जिसमे वो असमर्थ रहे तथा। टीम ने उन्हें बताया कि यह जीएसटी अधिनियम का उल्लंघन है जिसके तहत उन्हें जुर्माना भरना होगा।

बैग में मौजूद आभूषणों की वस्तु सूची तैयार कर आकंलन किया गया तथा पाया गया कि 22 कैरेट का लगभग 2035 ग्राम सोना है, जिसका वास्तविक मूल्य 01 करोड़ 17 लाख 01 हजार 250 रुपये है। इस मूल्य पर विभाग द्वारा उन्हें 07 लाख 02 हजार 80 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जिसका उनके द्वारा मौके पर ही भुगतान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में सड़क निरीक्षण के दौरान जीएसटी कर से संबंधित वसूला गया यह सबसे अधिक जुर्माना है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सहायक राज्य कर व आबकारी अधिकारी कल्पा पालू राम, सहायक राज्य कर व आबकारी अधिकारी किन्नौर राहुल ठाकुर, देव कुमार तथा मोहन गोपाल उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...