चंडीगढ़-मनाली NH पर ऑटो से टकराई कार, 16 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

सुंदरनगर, 25 अगस्त – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसों का दौर जारी है। ताजा मामले में पुलिस थाना बल्ह के तहत चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लूणा पानी में हुई एक कार दुर्घटना में 16 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक आल्टो कार नेरचौक की तरफ से मंडी जा रही थी। इसी दौरान लूणा पानी में अचानक से सड़क के बाहर की तरफ खड़े ऑटो से टकरा गई और उल्टी दिशा में जाकर नाली में घुस कर पलट गई। कार में एक युवक व लड़की सवार थे जोकि हादसे में घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान दिया पुत्री ओम प्रकाश निवासी पाथा सिध्यानी के रूप में हुई है जोकि अपनी मौसी के घर नेरचौक आई हुई थी।

एएसपी सागर चंद्र के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि हादसे में युवती की मौत हुई है। फ़िलहाल बल्ह पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

तहसीलदार बल्ह के बोल

तहसीलदार बल्ह विपिन शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता ओम प्रकाश को 25 हजार रुपए फौरी राहत के तौर पर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पलक झपकते ही हुआ दर्दनाक हादसा! चलती कार पर गिरा भारी पत्थर, एक की मौत, 2 घायल

सोलन - रजनीश ठाकुर जिला सोलन के अर्की के भराड़ीघाट के...

ITBP जवानों को मिलेगा पहाड़ी भेड़-बकरी का स्थानीय मांस, किनफेड से हुआ MoU

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज...