आशीष वशिष्ठ बने जिला कांगड़ा गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष

--Advertisement--

नूरपुर – सवर्ण राणा

गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा का चुनाव मनीष गुलेरिया, महेश कौंडल, संदीप पठानिया और अनिल शर्मा की देखरेख में आज प्रयास भवन धर्मशाला में संपन्न हुआ।

चुनावी प्रक्रिया विभिन्न ब्लॉकों से आए दो सौ से अधिक गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ कर्मचारियों ने भाग लिया। इस चुनाव में आशीष वशिष्ठ को जिला प्रधान, हरबंस सिंह को वरिष्ठ उप प्रधान, अनिल राणा को महासचिव और करतार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस मौके पर गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा प्रधान आशीष वशिष्ठ ने कहा कि वो सभी कर्मचारी वर्गों और सभी खंडों की कार्यकारिणी का मन की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं जो इतने खराब मौसम के बाद भी और अवांछित दवाओं की बाबजूद भी आज चुनाव में पहुंचे और कर्मचारी एकता का उदाहरण पेश किया।

उन्होंने कहा की उन्हे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे वो तन मन और धन से पूरा करने के लिए सदैव तैयार रहेंगे। उन्होंने प्रण लिया कि वो सदैव कर्मचारी हित में कार्य करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...