लंज का संपर्क टूटा, कलरू के सात परिवार हुए घरों में कैद, शाहपुर के कलरू में पैदल पुल बनाने की उठी मांग

--Advertisement--

कन्द्रेटी के पास सड़क पर गिरा पेड़

लंज – निजी सम्वाददाता

आज सोमवार सुबह भारी वर्षा होने से शाहपुर विधानसभा का लंज क्षेत्र का चारों तरफ से संपर्क टूट गया है। लंज के सभी संपर्क मार्ग भूस्खलन से बन्द हो गए हैं। नगरोटा सूरियां – लंज मार्ग पर कन्द्रेटी के पास पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया है।

तो वहीं रानीताल 32 मील सड़क मार्ग पर मनेई के पास पेड़ गिरने व पहाड़ी का मलबा गिरने व लंज के दूसरी तरफ रानीताल की ओर भी पहाड़ी का मलवा सड़क में आने से रानीताल -32 मील सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

वहीं अपर लंज में भी लंज गगल मार्ग पर भूस्खलन से यातायात ठप हो गया है। रात से लगातार हो रही वारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है

अपर लंज में गगल – लंज सड़क पर गिर पेड़

वहीं, शाहपुर विधानसभा की ही परगोड़ पंचायत के सदूरवर्ती गांव कलरु के पास गज खड्ड का जल स्तर अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। जलस्तर में वृद्धि से में साथ लगते रिहायशी मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है। एक तरफ गज्ज खड्ड तो दूसरी तरफ खौफनाक नाला होने व आने जाने के लिए कोई भी पुल नहीं होने से कलरू के सात परिवार घरों में कैद होकर रह गए हैं।

स्थानीय निवासी करनैल सिंह, मोहिंदर सिंह, अशोक कुमार, रविंद्र सिंह का कहना है कि लंबे समय से इस बरसाती नाले पर पैदल पुल (तंगडी) बनाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जाता रहा है।

उन्होंने फिर विधायक केवल सिंह पठानिया व प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस नाले पर यथा शीघ्र फूटब्रिज बनाया जाए ताकि ये बिना किसी जोखिम के आवागमन कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...