भूस्खलन की चपेट में आने से प्रभास चंद की मौत

--Advertisement--

धर्मपुर – ज्योति पठानियां

उपमंडल धर्मपुर के टिहरा क्षेत्र के नलयाना में गत रात हुई मूसलाधार बारिश से यहां एक घर भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसमे राहत कार्य करते हुए पड़ोसी प्रभास चंद इस भूस्खलन की चपेट में आया और घायल हो गया।

भारी बारिश और सड़के बंद होने के चलते प्रभास चंद को अस्पताल भी नही पहुंचाया जा सका जिसके चलते उसने दम तोड दिया। बता दें की धर्मपुर के टिहरा क्षेत्र से दर्जनों मकान और गौशालाओं के ढहने के समाचार मिल रहे है । सड़कें बंद होने के चलते प्रशासन को भी मौके पर पहुंचना मुस्किल हो गया है।

बिजली गुल हो गई है और बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं पूर्व में जिला पार्षद तथा माकपा के भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार से क्षेत्र में राहत व बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की टीम मुहैया करवाने की गुहार लगी है, भूपेंद्र सिंह ने प्रभास चंद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।

उपमंडल धरमपुर एक बार फिर भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में आ गया है गत तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने धर्मपुर के बाशिंदों को मुस्किल में डाल दिया है । भारी बारिश से जहां नदी नाले उफ्फान पर है वही भूस्खलन से ज्यादातर सड़कें बंद हो गई हैं ।

दर्जनों गांव से मकान, गोशाला व डंगे ढहने के समाचार मिल रहे हैं । धर्मपुर का स्योह, संधोल, टिहरा , कोटली, मंडप इत्यादि क्षेत्रों से यातायात बाधित हो गया है लेकिन रात भर होती रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर से आफत की बारिश की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...