भारी बारिश से सत्या देवी के घर में घुसा पानी, कई सालों से पंचायत बनी मूकदर्शक

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

ज्वाली विधान सभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड 11 के पास सत्या देवी स्वर्गीय तिलक राज गांव भगवाल (रिढी) के घर में बरसात का पानी घुस गया है। जिससे सत्या देवी का परिवार काफी परेशान है।

सत्या देवी ने बताया कि बरसात के पानी को लोगों द्वारा उनके घर की तरफ मोड़ दिया जाता है। जिस से हर बार बरसात का पानी उनके घर में घुस जाता है। उन्होंने इस बारे कई बार पंचायत प्रधान भरमाड़ सुशील कुमार व पंचायत सदस्यों को मौका दिखाया। लेकिन पंचायत ने इस समस्या का कोई भी हल नहीं निकला।

उन्होंने बताया कि बरसाती पानी से उनके मकान के गिरने का खतरा भी बना हुआ है और जान माल की क्षति की आशंका बनी रहती है। जिससे उनका सारा परिवार भय के साए में जी रहा हैं।

उन्होंने बताया कि यह वीडियो पंचायत प्रधान को वॉट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी लेकिन उन्होंने इस पर कोई कार्यबाही नही की और ना ही पंचायत की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया। अभी तक इस समस्या का कोई हल न हो पाने के कारण पूरा परिवार परेशान है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी इस समस्या का हल निकाला जाए।

वार्ड सदस्य के बोल 

जब इस बारे में वार्ड सदस्य सुमन कुमारी से जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि में मौके पर गई थी। उस समय सत्या देवी के मकान में पानी घुसा था और मैंने इस बारे प्रधान को सूचित कर दिया है।

पंचायत प्रधान सुशील कुमार के बोल 

इस बारे जब पंचायत प्रधान सुशील कुमार से बात हुई तो उन्होंने कहा कि यदि यह लोगों एफेडेविट बनाकर दे देते हैं तो जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...