सुंदरनगर से शिमला जा रही HRTC बस हादसे का शिकार, बाल बाल बचे 13 अनमोल जीवन

--Advertisement--

सुंदरनगर, 12 अगस्त

सुंदरनगर उपमंडल के कांगू-डैहर संपर्क मार्ग पर सड़क धंसने से एचआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई। शनिवार सुबह सुंदरनगर से शिमला जा रही एचआरटीसी बस कांगू-डैहर संपर्क मार्ग पर सड़क धंसने से लुढ़क गई।

सड़क से लुढ़कने के बाद बस 50 फीट नीचे मिट्टी में फंस गई, अन्यथा कोई एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था। हादसे के समय बस में चालक-परिचालक सहित 13 सवारियां सवार थीं।  जिन्हे मामूली चोटें आई हैं।

5 घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर किया गया है। वही हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम भी जांच कर रही है।

मामले की पुष्टि करते डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया की बस लुढ़कने से 13 सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही।

आपको बता दें कि प्रदेश में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। खराब मौसम के चलते प्रदेश की सड़कों पर चलना खतरे से खाली नहीं है। बीते कल चंबा में हुए सड़क हादसे में पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में एक साथ 6 पुलिस जवानों की मौत हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...