ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, सुबह सवेरे मृतक की नहीं हो पा रही थी शिनाख्त। 

ऊना, 10 अगस्त – अमित शर्मा

जिला के भड़ोलियां कलां गांव में वीरवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से दौलतपुर चौक तक आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन रोजमर्रा की तरह वीरवार सुबह ऊना स्टेशन से जा रही थी। इसी दौरान भड़ोलियां कलां पहुंचते ही एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

ट्रेन में मौजूद कर्मचारियों ने फौरन रेलवे पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की। हालांकि सुबह सवेरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही जब सैकड़ो की संख्या में लोग और कई ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान सुरजीत सिंह (42)पुत्र गंधर्व सिंह निवासी बहडाला के रूप में की गई।

बारसड़ा पंचायत उप प्रधान के बोल 

मौके पर मौजूद बारसड़ा पंचायत के उप प्रधान अच्छर पाल का कहना है कि उन्हें एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

उधर, रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फौरन पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...