सिरमौर में बादल फटने की घटना में सर्च ऑपरेशन शुरू, दो मासूम बच्चों सहित 5 लापता

--Advertisement--

पांवटा साहिब,10 अगस्त – नरेश कुमार राधे

सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में बादल फटने की घटना में तबाही के मंजर सामने आने लगे है। सुबह होते ही प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल दो मासूम बच्चों सहित पांच के लापता होने को लेकर कोई सुराग नहीं मिला है। तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने रात को एनडीआरएफ को सूचित कर दिया था। वीरवार सुबह टीम मौके पर तो पहुंच गई लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका था। सुबह तक भी पांवटा साहिब मार्ग बहाल नहीं हो पाया था। रात को ही आधा दर्जन से अधिक जेसीबी मशीनों को हाईवे की बहाली के लिए तैनात कर दिया गया था, लेकिन हाईवे बहाल नहीं हो पाया।

समूचे इलाके में रात भर भाग्यशाली रहे करीब 170 की आबादी को रातों-रात ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।  यह भी साफ हो गया है कि बादल फटने के बाद मलबे के साथ आई जल प्रलय में कुलदीप कुमार का घर दब गया, इसमें दो बच्चों सहित पांच लोग मौजूद थे।

सुबह की जानकारी के मुताबिक 50 से 70 बीघा भूमि में पानी के तेज बहाव ने तबाही मचाई है। इसमें ग्रामीणों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। अंतिम जानकारी के मुताबिक स्थानीय युवाओं व पुलिस के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल अभियान में कोई सफलता हासिल नहीं हुई।

यह भी माना जा रहा है कि अगले चंद घंटों में जानी व माली नुकसान का आकलन कर लिया जाएगा। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि बीती रात ही करीब 170 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था।

तहसीलदार के बोल

उधर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने कहा कि सुबह 8:00 बजे के आसपास सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। उन्होंने माना कि व्यापक स्तर पर तबाही हुई है। करीब 50 से 70 बीघा भूमि प्रभावित हुई है। नुकसान के आकलन को लेकर पूछे गए सवाल पर तहसीलदार ने कहा कि जायजा लेने के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है।

ये है लापता 

कुलदीप सिंह (62) पुत्र स्व. संत राम निवासी ग्राम सिरमौरी ताल पांवटा साहिब, जीतो देवी (55) पत्नी कुलदीप सिंह , रजनी देवी (31) पत्नी विनोद कुमार, नितेश (10) पुत्र विनोद कुमार, दीपिका (8) पुत्री विनोद कुमार ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...