काँगड़ा – राजीव जस्वाल
विधायक पवन काजल ने शिव शक्ति युवा क्लब रानीताल की ओर से आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में शामिल होगा उसे निजी तौर पर एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देंगे। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को 5,100 रुपये नकद भेंट किए।

इस मौके पर शिव शक्ति क्लब रानीताल के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में यंगस्टर जमानाबाद की टीम ने राइजिंग स्टार कबड्डी टीम ज्वालाजी को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
ये रहे उपस्थित
प्रतियोगिता दौरान गग्गनदीप, अमित पण्डित, अनिल धीमान, रविंद्र, सतीश, स्वरूप और रणजोध उपस्थित रहे।

