शिमला में पिकअप पर पलटा बेकाबू ट्रक, हादसे में दो लोगों की मौत, कई घायल

--Advertisement--

शिमला के ढल्ली मशोबरा बाइफ्रीकेशन के पास एक ट्रक कुफरी रोड से मशोबरा रोड पर चलती पिकअप पर बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक चालक और परिचालक को गंभीर चोटे आई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दो लोगों की मौत की खबर है।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ा हादसा हुआ है। एक ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शिमला के ढल्ली मशोबरा बाइफ्रीकेशन के पास एक ट्रक कुफरी रोड से मशोबरा रोड पर चलती पिकअप पर बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक चालक और परिचालक को गंभीर चोटे आई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पिकअप चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शिमला के ढली में ट्रक और पिकअप में टक्कर 2 लोगों की मौत 2 घायल।

दो लोग ट्रक के अंदर फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान यातायात को एक तरफ चलाया गया। ट्रक और पिकअप को क्रेन की मदद से हटवाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...