महिलाओं के हौसले को सलाम, कीचड़ में फंसी गाड़ी निकाली

--Advertisement--

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, भरमौर में सडक़ के बीच दलदल में फंसी जीप रस्सों से खींच के निकाली

भरमौर – निजी संवाददाता

विधानसभा क्षेत्र भरमौर में नारी शक्ति के बुलंद हौसले ने धंस रही सडक़ में कीचड़ के बीच फंसे मालवाहक वाहन को खींच कर सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचा दिया। रस्से से खींच कर निकाली गाड़ी को अगर समय रहते कीचड़ से नहीं हटाया जाता तो यहां नुक्सान भी उठाना पड़ सकता था।

लिहाजा इस घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नतीजतन कीचड में फंसे वाहन को रस्सों की मदद से खींच कर बाहर निकालती मातृ शक्ति का हौंसला को हर शख्स से सलाम ठोंका है।

दरअसल गैहरा-पियूहरा-मरौर सडक़ की हालत भारी बारिश के कारण खराब हो गई है। इसके चलते मौजूदा समय में इस सडक़ पर वाहनों को जान जोखिम में डाल कर ले जाया जा रहा है। पता चला है कि सोमवार को इस सडक़ से गुजर रही एक पिकअप गाड़ी कीचड़ के बीच में फंस गई।

सडक़ की हालत ठीक न होने के चलते मौके पर यहां जेसीबी मशीन भी नहीं पहुंच पाई। पूरा मामला यहां गंभीर हो चुका था, चंूकि जिस जगह पर गाड़ी कीचड़ में फंसी थी उस स्थान पर जमीन भी धंस रही थी।

गैहरा मरौर सडक पर ग्रामीण महिलाओं ने रस्सियों के सहारे खींचकर सुरक्षित जगह पहुंचाई गाड़ी

लिहाजा स्थानीय महिलाओं को इस बावत जब सूचना मिली, तो वह मिलकर घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान कुछ पुरुष भी मौके पर आ गए।

नतीजतन कीचड़ के बीच फंसी गाड़ी को खींचने के लिए रस्से डाले गए और महिलाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में कामयाबी भी हासिल कर ली।

उधर, पता चला है कि सडक़ की खस्ताहालत को लेकर स्थानीय व्यक्ति द्वारा शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी की है। बावजूद इसके सडक़ की हालत को सुधारने की दिशा में अभी तक पहल नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर सडक़ की हालत इतनी खराब है कि यहां पर कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने सरकार व लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द बदहाल हो चुकी इस सडक़ की मरम्मत का कार्य िकया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...