पांगी के घिसल गांव में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के ग्राम पंचायत साच के घिसल गांव में मंगलवार को सात बजे भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक शेड़ समेत तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। वहीं उधर पांगी प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार शांता कुमार की अगुवाई में टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

पांगी घाटी में मकान में लगी आग,लाखों की संपत्ति जलकर राख। पांगी के घिसल गांव में पेश आया हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम को घिसल गांव के सुरज राम पुत्र लिठु राम के तीन मंजिला मकान में शॉट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले निचले मंजिल में लगी। देखते ही देखते आग ऊपर बाली मंज़िल में पहुँच गई और सब कुछ रख कर दिया।

आग लगते ही घर के सदस्यों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। गांव वासियों ने जैसे ही चिल्लाने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। लेकिन आग इतनी भ्यानक लगी हुई थी की चंद मिनटों में एक शेड़ समेत तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया।

पंचायत प्रधान के बोल

पंचायत प्रधान दीना नाथ ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने पांगी प्रशासन को अगवत करवाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में पूरा परिवार बेघर हो गया। घर के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। यहां तक कि दूसरी मंजिल में परिवार के सदस्य खुद रहते थे। वहीं परिवार ने सर्दियों के लिए एकत्रित किया राशन भी जलकर राख  हो गया है।

एसडीएम पांगी के बोल 

उधर मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम पांगी रमन घरसंघी ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना के बाद में जानकारी मिली तो उन्होंने तहसीलदार व पटवारी को मौके पर रवाना किया। घटना में हुए नुकसान का आकलन करके पीड़ित परिवार को राहत प्रदान की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...