पुलिस थाना डलहौजी में जगवीर सिंह ने बतौर थाना प्रभारी संभाला कार्यभार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस थाना डलहौजी के नए थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। जगवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने विचार सांझा करते हुए बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही नशा तस्करों, कानून की उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे पुलिस का परस्पर सहयोग बनाएं। पुलिस 24 घंटे सातों दिन आपकी सेवा में तत्पर है और बिना लोकल जनता के नशा तस्करों एवं कानून की अवहेलना करने वालों को पर अंकुश लगाना थोड़ा मुश्किल सा हो जाता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में रहकर जनता की सेवा करना गर्व और सौभाग्य की बात है और इसी मकसद को लेकर मैंने पुलिस विभाग ज्वाइंन किया था। उन्होंने यह भी कहा कि डलहौजी पर्यटन की दृष्टि से विश्व विख्यात है। जिसकी गरिमा को बनाए रखने हेतु यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

काबिले गौर है कि जगबीर सिंह मूल रूप से जिला काँगड़ा के देहरा क्षेत्र से सबंध रखते हैं। पुलिस विभाग में रहकर उन्होंने ऊना, काजा, केलांग, हमीरपुर और शिमला आदि में सेवाएं दे चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...