वर्मा ज्वेलर्स सोलन को सोशल मीडिया कैंपेन ऑफ द इयर अवार्ड

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

वर्मा ज्वेलर्स सोलन ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर एक और अवार्ड अपने नाम किया है। वर्मा ज्वेलर्स हिमाचल प्रदेश का एकमात्र ज्वेलरी शोरूम है, जिसके नाम तीन राष्ट्रीय अवार्ड हैं। इस वर्ष वर्मा ज्वेलर्स को सोशल मीडिया कैंपेन ऑफ द इयर अवार्ड से नवाजा गया है।

मुंबई में आयोजित विशेष कार्यक्रम रिटेल ज्वेलर्स इंडिया अवार्ड 2023 में सोलन ज्वेलर्स को सम्मानित किया गया। बीते वर्ष 17 सितंबर को नई दिल्ली के ताज होटल में हुए गाला अवार्ड सेरेमनी में वर्मा ज्वेलर्स ने कूलेस्ट एंड कैंपेन कैटेगरी में देश भर में पहला स्थान प्राप्त कर हिमाचल का नाम रोशन किया है।

खास बात यह रही कि बीते वर्ष भी वर्मा ज्वेलर्स की ओर से गोल्डन बांड कैंपेन की कड़ी में एक महीने में दो-दो राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किए थे। इसमें दूसरा अवार्ड रिटेल इंडिया ज्वेलरी में प्राप्त किया था।

इस कैटेगरी में देश भर के 170 जवेलर्ज ने भाग लिया था। वर्मा ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक अक्षय वर्मा ने इसे वर्मा जवेलर्ज सोलन की एक बड़ी उपलब्धि बताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...