बागवानी मंत्री बोले- आढ़ती और लदानी मनमानी करें तो सीधे मुझसे करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

--Advertisement--

मंगलवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवान आगे आकर लिखित शिकायत करें। कानून का उल्लंघन करने वाले आढ़तियों और लदानियों को मंडियों से बाहर किया जाएगा। 

शिमला – नितिश पठानियां

सेब की बिक्री किलो के हिसाब से नहीं करने और दो किलो की अवैध काट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मंडियों में आढ़ती और लदानी अगर मनमानी करें तो बागवान सीधे मुझसे शिकायत करें, तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवान आगे आकर लिखित शिकायत करें। कानून का उल्लंघन करने वाले आढ़तियों और लदानियों को मंडियों से बाहर किया जाएगा। सरकार बागवानों के साथ है।

नेगी ने कहा कि बागवानों, आढ़तियों और लदानियों से चर्चा के बाद ही सरकार ने दो किलो की काट न करने और कार्टन के वजन के साथ ही बोली लगाने की व्यवस्था की है। अगर आढ़ती और लदानी सोच रहे हैं कि हड़ताल से सरकार पर दबाव बनाएंगे तो गलतफहमी में न रहें।
मंडियों में कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए एपीएमसी एक्ट के तहत एसडीएम और तहसीलदारों को कार्रवाई की शक्तियां दी हैं और रोजाना मंडियों के निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

मतियाना में सेब खरीद कर रही निजी कंपनी द्वारा सरकार के आदेशों की अवहेलना पर बागवानी मंत्री ने कहा कि सरकार के आदेश सरकारी मंडियों और निजी कंपनियों सभी के लिए हैं। निजी कंपनियों पर भी कार्रवाई होगी। सेब उत्पादक संघ की ओर से एपीएमसी ढली के घेराव के एलान पर नेगी ने कहा कि एपीएमसी के अलावा सरकार ने उपमंडलाधिकारियों को भी कार्रवाई की शक्तियां दी हैं।

केंद्र ने सालाना ग्रांट ही दी और कुछ नहीं
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आपदा से प्रदेश में 6,000 करोड़ से अधिक के नुकसान का आकलन किया जा चुका है। केंद्र सरकार ने अब तक हर साल दी जाने वाली आपदा प्रबंधन की ग्रांट ही दी है, इसके अतिरिक्त कुछ नहीं दिया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...