बेरोजगार युवतियों को जूट बैग और खिलौने बनाने का दिया प्रशिक्षण

--Advertisement--

पीएनबी आरसेटी ने स्वरोजगार आरंभ करने के भी दिए टिप्स

धर्मशाला, 08 अगस्त – हिम खबर डेस्क 

पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला की ओर से हार जलाड़ी में बेरोजगार युवतियों के लिए जूट बैग तथा खिलौने बनाने के लिए 13 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें 60 के करीब बेरोजगार युवतियों ने जूट बैग तथा खिलौने बनाने का प्रशिक्षण हासिल किया।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक गरिमा ने कहा कि संस्थान की ओर से स्किल डिवल्मेंट के साथ साथ युवतियों को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाता है इसके साथ ही बैंक के माध्यम से स्टार्ट अप के लिए भी आवश्यक वितीय सहायता मुहैया करवाई जाती है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं तथा इन्हीं संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार लाभांवित हो सकें।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उत्पाद की बेहतर तरीके से मार्केटिंग के टिप्स भी दिए जाते हैं ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी युवतियां बेहतर आमदनी अर्जित कर सकें। इस अवसर पर पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला से ज्योति सहित प्रशिक्षकों ने भी मागदर्शन किया।

कृत्रिम आभूषण बनाने तथा ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग के लिए करें संपर्क

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कृत्रिम आभूषण बनाने के लिए 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर तीस दिन तथा मधु मक्खी पालन का दस दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की इच्छुक युवतियां पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में संपर्क कर सकती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

TV जगत में मातम, कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या

हिमखबर डेस्क टीवी जगत में उस वक्त मातम छा गया,...

दफ्तर में 2 दिन तक फन फैलाए बैठा रहा सांप, खूब मचाया कोहराम

हिमखबर डेस्क महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के भवन...

BDC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले बवाल, नवनिर्वाचित सदस्य पर दबाव डालने का आरोप; FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर...