ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूचित विभाग देहरा नवल किशोर बोले हमारी बैठक को कुछ शरारती तत्वों द्वारा तोड़ मरोड़ कर किया गया पेश

--Advertisement--

अनुसूचित जाति विभाग देहरा कांग्रेस की बैठक मैं पहुंचे थे लघु वित आयोग के चेयरमैन प्रकाश करड़।

देहरा – शिव गुलेरिया

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ब्लॉक देहरा कार्यकारिणी की बैठक अनुनसूचित जाति विभाग देहरा के ब्लॉक अध्यक्ष नवल किशोर की अध्यक्षता में देहरा के टाउन हॉल मे संपन्न हुई। इस बैठक में लघु वित्त आयोग के वाइस चेयरमैन माननीय प्रकाश करड ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष जीवन कुमार प्रदेश कन्वीनर श मदन लाल डोगरा व जिला अध्यक्ष हरबंस लाल तथा देहरा के वरिष्ठ कांग्रेसी जयप्रकाश वालिया उपस्थित रहे। अनुसूचित जाति विभाग देहरा की कार्यकारिणी ने लघु वित्त आयोग के वाईसचेयरमैन माननीय प्रकाश करड का बैठक में जोरदार स्वागत किया।

बैठक में प्रकाश कराड़ ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों को लघु वित्त आयोग की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया तथा इन योजनाओं का लाभ कैसे लिया जाए इस बारे जानकारी दी। प्रकाश कराड़ ने 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनावों में लोगों से कांग्रेस पार्टी का साथ देने का आग्रह किया। लेकिन देहरा के कुछ शरारती तत्वों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए इस बैठक को तोड़ मरोड़कर पेश किया।

जिससे कि ब्लॉक देहरा के अनुसूचित जाति के लोगों में भारी रोष है। इस बात को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए इन शरारती तत्वों ने वायस चेयरमैन प्रकाशकरड के नाम का भी सहारा लिया है। यह सरासर झूठ है। नवल किशोर ने बताया की प्रकाश कराड़ ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि मेरी इन लोगों से कोई बातचीत नहीं हुई है तथा मैं तो अनुसूचित जाति विभाग ब्लॉक देहरा के साथ बैठक में शामिल होने के लिए आया था।

नवल किशोर ने कहा कि अनसूचित जाति विभाग के लोग कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इन लोगों ने जो बिना मतलब का बाहरी और लोकल उम्मीदवार का जो बखेड़ा खड़ा किया है। इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है।

देहरा के लिए मुख्यमंत्री महोदय जो भी उम्मीदवार देंगे ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग उसी का साथ देगा। जल्दी ही ब्लाक कार्यकारिणी देहरा मुख्यमंत्री महोदय से मिलकर उनको इस घटना से अवगत करवाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...