अमित शर्मा ने बेटी के जन्मदिवस पर चांद पर खरीदी जमीन

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट – हिम खबर डेस्क – हमीरपुर 

“तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा…” ये गीत आजकल हर किसी की जबान पर है। हर प्रेमी प्रेमिका से वायदा करता है कि वो उसके लिए चांद तारे तोड़कर ले आएगा। लेकिन हकीकत में देखा जाए तो वो पिता है जो अपनी बेटी के लिए चांद तारे तोड़कर लाने की हिम्मत कर सकता है। ऐसा ही एक पिता चांद तारे तो तोड़कर नहीं ला पाया, लेकिन उसने अपनी बेटी के लिए चांद पर जमीन खरीद ली है।

हमीरपुर शहर निवासी एडवोकेट अमित शर्मा ने अपनी बिटिया के 18वें जन्मदिवस पर चांद पर जमीन खरीदी है। अमित शर्मा की बेटी तनीशा शर्मा का 18वां जन्मदिवस 8 अगस्त को है। अमित शर्मा इससे पहले अपनी छोटी बेटी के जन्मदिवस पर एक साल पहले अंगदान करने का निर्णय भी ले चुके हैं।

एडवोकेट अमित शर्मा ने बेटी के लिए कुछ अलग करने की चाह में उसके लिए चांद पर 8 कनाल जमीन खरीदी है। खरीदी गई जमीन के दस्तावेज भी लॉस एंजल्स की इंटरनैशनल लुनर लैंड अथॉरिटी की तरफ से अमित शर्मा को भेज दिए गए हैं।

अमित शर्मा का कहना है कि बेटी के लिए कुछ अलग करने की चाहत से उन्होंने चांद पर जमीन खरीदने का निर्णय लिया। इस निर्णय को लेने के पीछे उनका लक्ष्य यही था कि उनकी बेटी उनके तोहफे को याद रखे।

अमित शर्मा की बेटी तनीशा शर्मा चंडीगढ़ में जमा दो की पढ़ाई के बाद कोचिंग ले रही है। तनीशा भी अपने 18वें जन्मदिवस पर पिता से यह गिफ्ट पाकर बेहद खुश है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...