बद्दी के तहत भुड बैरियर के पास दर्दनाक सड़क हादसाअनियंत्रित होकर बाइक ट्रक के नीचे घुसी, हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज जांच शुरू
बीबीएन – रजनीश ठाकुर
जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ के तहत नेशनल हाईवे बद्दी – नालागढ़ 105 पर भुड बैरियर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है।
आपको बता दें कि एक बाइक पहले स्किट हुई और उसके बाद ट्रक के नीचे घुस गया। जिसके कारण बाइक पर सवार युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई और पुलिस की टीम को सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके का जायजा लेने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि भुड बैरियर के पास एक बाइक पहले स्किट हुई और उसके बाद ट्रक के नीचे जा घुसी।
जिसके कारण बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

