चम्बा-कोलका मार्ग पर कार के खाई में गिरने से एक की मौत, एक घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा-कोलका मार्ग पर रविवार दोपहर एक कार भनेरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे कार में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज लाया गया, जहां उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार न होने पर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया।

मृतक की पहचान राजेश कुमार (37) पुत्र कमल किशोर निवासी गांव कोलका डाकघर कुपाहड़ा व घायल की पहचान शिव कुमार (23) पुत्र जीत सिंह निवासी गांव कुपाहड़ा कोलका के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों लोग किसी कार्य से चम्बा आए हुए थे, जहां से वे वापस घर जा रहे थे। इस दौरान भनेरा मोड़ के पास चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार खाई में जा गिरी।

कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया तथा घायल को मेडिकल काॅलेज चम्बा ले आए।

सुल्तानपुर चौकी की पुलिस ने मौके पर चश्मदीद व परिजनों के बयान दर्ज किए। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...