भटियात मे युवक ने खेतों में जाकर उठा लिया खौफनाक कदम, पुलिस मामले की जांच में जुटी

--Advertisement--

चम्बा – अनिल संबियाल

भटियात क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुनुहट्टी के गांव रौनी के एक युवक फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 26 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रमेश कुमार तुनुहट्टी में चालक का कार्य कर रहा था। कुछ समय पहले ही सुनील घर से बाहर किसी कंपनी में काम कर रहा था और अभी अपने घर आया हुआ था।

रविवार सुबह युवक ने खेतों में आम के पेड़ से फंदा लगा लिया। उक्त गांव की एक महिला जब अपने खेतों में गोबर फैंकने के लिए जा रही थी तो उसने ने सुनील को पेड़ से फंदे पर लटका हुआ पाया।

महिला ने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों व घरवालों को दी। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल और फोरैंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक सुनील के पास से मोबाइल के अलावा कोई भी चीज ऐसी नहीं पाई गई जिससे यह पता चल पाए कि खुदकुशी का क्या कारण था।

पुलिस ने नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सुनील की जेब से मिले मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक अपने पीछे माता-पिता के अलावा 2 बहनों और 2 भाइयों को छोड़ गया है। चुवाड़ी के थाना प्रभारी रमन चौधरी ने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...