पानी के बड़े जलस्तर ने छीना तीन बहनों का एक भाई, नाले में बहने से 8 साल के बच्चे की मौत

--Advertisement--

नाले में बहने से 8 साल के बच्चे की मौत, घर के पास खेल रहे थे दोनों भाई-बहन, बारिश से बढ़ा था पानी का जलस्तर

चम्ब- अनिल संबियाल

जिला चम्बा के भटियात की ग्राम पंचायत टुंडी में घर के पास खेलते बच्चे का पाँव नाले में फिसलकर डूबने से दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में बारिश से नाले का जलस्तर बढ़ने के चलते उक्त हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस चौंकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और मृतक के पिता को 25 हजार की फ़ौरी राहत दी है।

जानकारी के मुताबिक टुंडी पंचायत के बाग गांव का लक्ष जरयाल (8 साल) पुत्र कालिदास घर के समीप दोपहर 2 बजे अपनी बहन के साथ खेल रहा था। इस दौरान खेलते हुए बच्चे का पैर नाले में फिसल गया। जिस पर बच्चे की बहन ने भागकर अपने घर में परिजनों को इस घटना के बारे बताया।

इसकी सूचना स्थानीय पंचायत के साथ पुलिस को दी गई। पुलिस और लोगों ने ज़ब तलाश शुरू की तो बच्चे का शव आधा किलोमीटर आगे बाड़ी जगह में मिला। जिसके बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक केंद्र समोट में लेकर आई जहां जरूरी औपचारिकताएं की गई।

वहीं प्रशासन की तरफ से कानूनगो टुंडी अरुण कटोच ने मौके पर फ़ौरी राहत देते हुए 25 हजार मृतक के पिता काली दास को दिए। इस दुःखद घटना से जहां पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वहीं बच्चे की माता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसकी पुष्टि पुलिस थाना चुवाड़ी रमन कुमार चौधरी ने की है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी इस घटना पर शोक जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेयजल टैंकों में भारी गंदगी, नल से निकला सांप; ग्रामीणों में रोष

हिमखबर डेस्क मैहरी काथला पंचायत के कुलवाड़ी गांव में पेयजल...

शिमला में हड़ताल पर गए 40 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं खत्म, सीटू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब...

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए बच्चे, पानी रखने का लिया संकल्प

हिमखबर डेस्क भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद...

हिमाचल के इस जिले में तीन दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, DC ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई,...