हारचकियाँ से लंज तक कोई 200 तो कोई 240 रुपये बेच रहा टमाटर।
लंज/शाहपुर – अमित शर्मा
बरसात के मौसम में सब्जियों के एकदम दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं की जेब पर डाका पड़ गया है। जबकि सब्जी विक्रेता खूब चांदी कूट रहे हैं। शाहपुर विधानसभा के साथ लगते चंगर क्षेत्र में सब्जी विक्रेता सब्जियों के मनमाने दाम वसूल कर लोगों को खूब चूना लगा रहे हैं इन दुकानों में किसी ने भी सब्जी के भाव की रेट लिस्ट नहीं लगाई।
बात अगर टमाटर की करें तो हारचकिया में 190 और ₹200 किलो बिक रहा है सफेदा चौक की करें तो ₹200 किलो और अगर लपियाना में 200 किलो और मनेई में ₹240 व 200 रुपये किलो तथा लंज में पता किया गया तो 200 व 160 रुपये किलो टमाटर बेचकर खूब मुनाफा कमाने में लगे हुए हैं।
जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है लोगों का कहना है कि जब वे बाजार में सब्जी खरीदने जाते हैं तो सब्जी विक्रेता सही रेट नहीं लगाते और ना ही उनकी दुकान पर रेट लिस्ट होती है कई बार तो दोगने दाम भी वसूल रहे हैं हालांकि सभी सब्जी मंडी जसुर से समान लाते है तो एक ही स्टेशन पर दो अलग-अलग दाम होना समझ से परे है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सब्जी विक्रेताओं के ऊपर लगाम कसी जाए और उनके रेट लिस्ट लगाने के लिए बाध्य किया जाए।
जिलाधीश डॉ निपुण जिंदल के बोल
इस बारे में जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि प्रशासन व खाद्य आपूर्ति विभाग को दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी दुकानदार ने रेट लिस्ट नहीं लगाई है तो उसका चालान किया जाएगा।

