सिहुंता पुलिस ने हटली में नाके के दौरान 2 युवकों से पकड़ा चिट्टा

--Advertisement--

5 अगस्त, चम्बा – अनिल संबियाल

सिहुंता चौकी पुलिस ने जम्मू के 2 सगे भाईयों से हटली में 5.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सिहुंता चौकी की टीम ने हटली स्थित बंगाली कॉलोनी में सुबह 5 बजे नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहाँ से गुजर रही कार जेके 2 एआर 7736 को चेकिंग के लिए रोककर तलाशी ली।

इस दौरान गाड़ी में सवार जम्मू के नितिन कुमार पुत्र फुलेल सिंह गांव पलोडा तहसील व जिला जम्मू और कर्मवीर पुत्र फुलेल से 5.75 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिस पर कार्रवाई करते हुए उक्त युवकों को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस थाना प्रभारी चुवाड़ी के बोल

उधर, पुलिस थाना चुवाड़ी के प्रभारी रमन कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तफतीश जारी है और बनती कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को क्वार्टर में ले गया दरिंदा…फिर जबरन किया गलत काम, अब कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा

हिमखबर डेस्क रामपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (किन्नौर...

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जेसीबी चलाकर किया तालाब निर्माण का शुभारंभ

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का एक...