गुरुनानक पब्लिक स्कूल जगातखाना में रोपी हरियाली

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

गुरुनानक पब्लिक स्कूल जगातखाना में ‘हेल्प द गर्ल्स ग्रुप’ संस्था की तरफ से प्रातः 8 से 9 बजे के बीच वृक्षा रोपण, खाया गया जिसमें संस्था की प्रधान शंकुतला पटियाल व उपप्रधान डा. आशीमा जैन और संस्था के सदस्य स्थाति भारतीय, श्रुति राणा भानु गौतम, डा. किरण शर्मा सुचित्रा कौंडल, अंजू जैन निशा राखिया, पुनम गुप्ता, विनित गुप्त जी उपस्थित थे।

समारोह की शुरुआत में अध्यापिका रामवीर कौर ने संस्था के सदस्यों का अपने अनमोल शब्दों से अभिनंदन किया। स्कूल के अध्यक्ष स० नसीब सिंह, प्रधानाचार्या जितेंन्द्र कौर, उप‌प्रधानाचार्या अंजना सेठी, सचिव स० महेन्द्र सिंह, ट्रस्ट के सदस्य स कुलवंत सिंह ने संस्था के सभी सदस्यों का पुष्प- अभिवादन किया।

संस्था की तरफ से विद्यालय में 50 से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया गया जो कि आने वाले समय में गहरी छाया के साथ-साथ फल भी देंगें।

संस्था की प्रधान शंकुतला पटियाल ने पेड़ पौधों के महत्व को समझाते हुए बताया कि पेड़-पौधे धरती और पर्यावरण का श्रृंगार है। हमें आस-पास के पर्यावरण को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए और अधिक से अधिक वृक्षा रोपण करते रहना चाहिए।

स्कूल के प्रधानाचार्या जितेंन्द्र कौर ने भी संस्था के सदस्यों से वायदा किया कि जिस प्रकार के विद्यालय में विद्यार्थियों के उत्तरदायित्व को संभालते है उसी प्रकार वें इन पौधों की भी दिन रात संभाल र देख-रेख करेगें।

समारोह के अंत में संस्था की प्रधान व उपस्थित सदस्यों ने स्कूल के चेयरमैन प्रधानाचार्या उपप्रधानाचार्या, ट्रस्ट के सदस्य व ‘इको क्लब’ के मुखिया शिवम शर्मा जी को पर्यावरण- अभिवादन करते हुए पौधों के गमले उपहार में दिए।

शंकुतला पटियाल ने पटियाल इंडस्ट्रीज की तरफ से 5100/ सहायता के लिए भेंट किए। गरीब बच्चों की अंत में स्कूल की’ हैड गर्ल’ हरप्रीत कौर ने संस्था के सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...