हिन्दू महासभा हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी में 4 नए पदाधिकारियों ने संभाला दायित्व

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

अखिल भारत हिन्दू महासभा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष रजनीश ठाकुर ने अपना दायित्व संभालने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन आरंभ कर दिया है। उन्होंने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह के परामर्श से कार्यकारिणी पुनर्गठन के प्रथम चरण में चार नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की ।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने गत माह रजनीश ठाकुर को हिमाचल प्रदेश की कमान सौंपते हुए उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने का निर्देश दिया था ।

जारी बयान में हिमाचल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने नए पदाधिकारियों के नाम घोषित किए । दीप सिंह पठानिया (बबलू) को प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल कुमार को प्रदेश कोषाध्यक्ष, अभिषेक कुमार को मीडिया प्रभारी और सुरेंद्र कुमार को दून विधानसभा अध्यक्ष पद का दायित्व प्रदान किया गया है ।

जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी पुनर्गठन के दौर से गुजर रही है। ऊर्जावान और निष्ठानवान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से अपना अपना दायित्व संभालते हुए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में हिन्दू महासभा पूरे प्रदेश में हिन्दू महासभा का भगवा लहराएगी।

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वो हिन्दू महासभा से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि वो मीडिया प्रभारी के दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए हिन्दू महासभा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर संगठन मे अपनी उपयोगिता सिद्ध करेंगे। जारी बयान में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष रजनीश ठाकुर शीघ्र ही कुछ अन्य नए पदाधिकारियों की सूची जारी करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...