लंज – निजी संवाददाता
शाहपुर चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरचकियाँ, ठेहड़, लपियाणा , परगोड,मनेई तथा भरूपलाहड़ के लोगों ने प्रदेश में हुई प्राकृतिक आपदा के पीडितों की सहायता के लिए चंगर कांग्रेस कमेटी के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 38350 रूपये एकत्र करकेश मानवता की मिसाल पेश की है।
चंगर कांग्रेस कमेटी लपियाणा के अध्यक्ष सुरजन सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सज्जनों ने अपनी नेक कमाई से बहुमूल्य दान किया है चंगर कांग्रेस कमेटी उनका बहुत बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करती है तथा भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा रखती है !

उन्होने कहा कि एकत्रित राशि ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय रैत में शाहपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत राणा के पास आज जमा करवा दी है।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर ओपी गुलेरिया, ठाकुर सिंह, वावू राम,सतेंद्र शास्त्री,अमर सिंह, सुभाष चंद,मास्टर रणधीर सिंह, वाल कृष्ण, हंसराज बर्धन आदि कांग्रेस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

