इंदौरा – मोनू ठाकुर
इंदौरा विधायक मलेंद्र राजन ने आज मंड क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया! इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर बी .डी.ओ इंदौरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी साथ उपस्थित रहे विधायक ने आपदा ग्रस्त लोगों से उनकी हर समस्याओं को सुना और प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सुविधाएं तत्काल उन्हें देने के लिए प्रशासन को आदेश दिए !
वंही मौका पर कुछ शिकायतों का समाधान कर दिया गया तथा पटवारी, कानूनगो, बागवानी व कृषि अधिकारियों को बाढ़ से हो रहे किसानों की भूमि कटाव ,सब्जी पैदावार व बागवानी तथा पेड़ पौधों की हुई क्षति के सही आकलन करने के आदेश दिए ।

लोगों की प्रमुख समस्या मंड क्षेत्र में बाढ़ से हो रही निरंतर तबाही के चलते आज मंड बहादुरपुर से पानी बहाव में अपना रुख तेजी से भूमि कटाव करते हुए मंड भोगरवां , मंड हलेड़ आदि नजदीकी गांवों की ओर अधिक हो जाने के कारण नए क्षेत्र में लोगों की भूमि जलमग्न होने लगी है।
इस स्थिति में अब अगर बांध से और पानी छोड़ा जाता है तो इन उपरोक्त गांवों के लिए अधिक खतरा पैदा हो सकता है! ज्ञात रहे कि इन्हीं गांवों को जोड़ने के लिए भोगरवां की ओर से ब्यास दरिया पर बना लोहे का पुल जो कि पहले ही बाढ़ की चपेट में आकर गिर चुका है।
अब इसी क्षेत्र में बाढ़ का पानी जोकि बांध से कुछ दूरी पर आते ही जो पहले दो भागों में बटा हुआ था अब एक ही तरफ अधिक होने की वजह से अधिक भूमि कटाव होने के कारण जहां गांव को खतरा पैदा हुआ है !
इसलिए ग्रामीणों ने एकत्रित होकर अपनी अपील प्रशासन से और राहत कार्यों के लिए लगाई है इसी के चलते विधायक मलेंद्र राजन ने आज प्रशासनिक अधिकारियों मंडल कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों साथ राहत कार्यों का जायजा लिया बाढ़ से बढ़ रहे खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मीटिंग कर सभी आवश्यक सुझाव लिए हैं तथा निर्देश दिए हैं ताकि गांव के लोगों को बाढ़ के हालात से होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके!
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधायक के साथ कुलदीप कीपा अधिवक्ता जसवीर कटोच, मनोहर पिंकी, एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर, एस एच ओ कुलदीप शर्मा निकटवर्ती पंचायतों के प्रधान तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

