ज्वाली में बिजली विभाग की लापरवाही, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत लाहडू के वार्ड नंबर 3 में तो बिजली विभाग का हाल ही बेहाल है। यहां बिजली की तारें लोगों के घरों को छू रही है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

हालत ये है कि कई जगह ये तारे इतनी नीचे मकानों पर लटकी हैं कि हाथ बढ़ाकर इन्हें छू सकते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस समस्या को लेकर लोग विभागीय अधिकारियों के पास कई बार चक्कर लगा चुके हैं। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

यही वजह है कि एक से दूसरे खंभे पर जाने वाले बिजली के तार हवा में लटकने की वजह से लोगो के घरों को छू रहेे हैं। जब कभी बारिश या हवा लगती है तो लोगों को अपने घर छोड़कर पड़ोसियों के घर में रहना पड़ रहा है और घर में कभी भी करंट आने का खतरा बना रहता।

वहीं बुद्धिजीवियों रजनीश मनकोटिया भुवनेश्वर मनकोटिया आदि ने बताया कि हम इस समस्या के बारे में बिजली विभाग ज्वाली को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं हुआ।

एसडीओ के बोल 

जब इस बारे में ज्वाली बिजली विभाग के एसडीओ राजेश से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला है यदि ऐसा मामला है तो जल्दी ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा

जेई के बोल

इस बारे में जब जेई अभिषेक से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इनकी कोई कंप्लेंट नहीं आई है यदि कंप्लेंट आएगी तो जल्दी ही समस्या का हल कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...