महिला रेहड़ीधारक के साथ मारपीट बारे यूनियन ने एसपी और कमिशन्नर को सौंपे ज्ञापन

--Advertisement--

मंडी- अजय सूर्या

सीटू से सबंधित रेहड़ी फहड़ी मज़दूर यूनियन ने आज सेरी मंच से नगर निगम मंडी तक रैली निकाली और मेयर, कमिशन्नर और पुलिस अधीक्षक को महिला मज़दूर की पिटाई करने वाले अधिकारी के ख़िलाफ़ तुरन्त कार्यवाई करने की मांग बारे माँगपत्र सौंपे।

इसके उपरांत सीटू महासचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि महिला को अधिकारी द्धारा पीटा नहीं गया था तो फ़िर उसने पुलिस चौकी में माफ़ी क्यों मांगी थी और उसके ईलाज के ख़र्चे की अदायगी भी कबूली थी।अगर महिला को अपने ही कारण मुंह में खरोंच आयी है तो वो तीन दिन से अस्पताल में क्यों भर्ती है।

इस प्रकार निगम के आयुक्त अब बजाये आरोपी एसडीओ के विरुद्ध कर्यवाई करने के रेहड़ी वाली महिला को दोषी ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं यूनियन ने एसपी मंडी को पुलिस चौकी इंचार्ज पर भी इस घटना को दबाने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ भी कार्यवाई करने की मांग की है।

प्रवीण कुमार ने इस घटना की निष्पक्ष व तुरन्त जांच करने की मांग करते कहा कि यदि तीन दिन में कोई कार्यवाई नहीं कि इस गई तो यूनियन इसके लिए आंदोलन तेज करेगी।

वहीं नगर निगम आयुक्त ने यूनियन को आश्वासन दिया कि इस मामले की सही छानबीन करने के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी और इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...