डॉ अतुल गुप्ता 28 वर्ष के सेवाकाल के बाद हुए सेवानिवृत्त

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

क्षेत्रीय बागवानी अनुसन्धान एंव प्रशिक्षण केंद्र जाच्छ के सह निदेशक डॉ अतुल गुप्ता लगभग 28 वर्ष विभागीय सेवाएं देने के उपरांत आज 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए ।

इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिकों व स्टाफ ने उन्हें शाल व टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर फील्ड स्टाफ व स्थानीय लोगों ने भी उन्हें फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए उनकी सराहना की और आगामी सुखद भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर डॉ अतुल गुप्ता ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में पूरी मेहनत व लगन से सेवारत रहे और अपने सन्स्थान को प्राथमिकता पर आगे बढाने को प्रयासरत रहे। उनका प्रयास रहा कि वह अपनी क्षमता से ज्यादा से ज्यादा कार्य करें और सभी का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि वह बतौर सह निदेशक इस केंद्र में सभी के सहयोग से बेहतर कार्य करने में प्रयासरत रहे और उन्होंने सभी को बेहतर कार्य करने की अपील की।

उन्होंने अपने विभाग के सभी वैज्ञानिको व स्टाफ का इस अवसर पर सम्मान करने के लिए आभार व्यक्त किया। इससे पहले केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विपिन गुलेरिया ने डॉ अतुल गुप्ता के सेवाकाल बारे जानकारी दी ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राजेश कलेर, डॉ धर्मेंद्र कुमार,डॉ रेणु कपूर के अलावा राजीव पठानिया व केंद्र के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...