विधायक मलेनदर राजन के माध्यम से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए भेजी राशि

--Advertisement--

इंदौरा – मोनू ठाकुर

इंदौरा मंडल कांग्रेस की बैठक विश्राम गृह इंदौरा मे संपन्न हुई! यह बैठक मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई! इस बैठक में विधायक मलेनदर राजन बतौर मुख्य अतिथि रूप में पधारे! उनके साथ जिला काँगड़ा कांग्रेस अध्य्क्ष करण सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे!

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन कोष में सहयोग राशि एकत्रित करना हैं इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर चुनीलाल सूजन ने अपनी ओर से 100000 लाख राशि का चेक व इंदौरा ब्लॉक जनरल सेक्रटरी राकेश कुमार बिंदु ने 11000 का चैक विधायक मलेनदर राजन के माध्यम से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए भेजा तथा अन्य लोगों ने भी सहायता राशि एकत्रित करने का शुभारंभ किया!

इस बैठक मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इंदौरा विधायक मलेनदर राजन ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के आदेशानुसार इंदौरा मंडल कांग्रेस कमेटी की ओर से आपदा प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक राशि एकत्रित किए जाने के लिए लोग आगे आए हैं !

विधायक ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि हमारे इंदौरा विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के मंड एरिया में जहां बाढ़ आई हुई है और जो भी पीड़ित परिवार है उनका सभी प्राथमिक सहयोग अवश्य करें ताकि किसी भी व्यक्ति को इस प्राकृतिक आपदा में सहयोग किया जा सके !

विधायक मलेनदर राजन ने कहा कि प्रशासन को भी सभी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ित प्रभावित परिवारों को राशन व तरपाल तथा अन्य राहत सामाग्री की व्यवस्था के लिए कहा गया है ताकि पोंग बाँध द्वारा छोड़े जा रहे पानी से किसी भी परिवार को कोई जानमाल की क्षति न पहुँचे!

उन्होंने कहा कि बाढ़ से फसलों की हो रही तबाही के आकलन के लिए कृषि विभाग बाग़वानी और अधिकारी व पटवारियों तथा तहसील कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगायी गई है ताकि किसानों की बर्बाद हो रही फसलों के हुए नुक़सान सही जायज़ा लिया जाए!

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला कांगड़ा के कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह पठानिया इंदौरा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनकोटिया ,कुलदीप सिह किपा , मास्टर कमल, किशोर ,उमाकांत सुदन ,डॉ विशाल ,मनोहर लाल, प्रताप सिंह ,रघुवीर सिंह ,दीपक सिंह ,रंजीत सिंह ,मनजीत सिंह ,कुलबीर सिंह पंचायत प्रधान , इंदौरा प्रधान भोपाल कटोच , शिवदयाल ,ओबीसी सेैल इंदौरा के अध्यक्ष केवल कृष्ण आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...