अपने ही टैंपो को आग लगा फरार हुआ मालिक

--Advertisement--

हमीरपुर, 29 जुलाई – हिम खबर डेस्क 

जनपद के नादौन बस अड्डा पर इंद्रपाल चौक के बीचों-बीच एक टेंपो को धूं-धूं कर जलते देख अफरातफरी का माहौल बन गया। टेंपो आग लगने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया ।

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति मौके पर आया और उसने टैंपू को चौक के बीचों-बीच खड़ा कर उस पर तेल छिड़ककर उसे आग लगा दी और वहां से फरार हो गया।

यह भी पता चला है कि आग लगाने वाला युवक अक्षय कुमार निवासी गांव भट्ठा इसी टेंपो का मालिक है। आग लगते ही जैसे अफरा-तफरी का माहौल बना आसपास पूरी तरह से धुआं ही धुआं हो गया।

यह देखकर बस अड्डा के निकट तैनात गृह रक्षक जगदीश चंद व विकास डोगरा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास तेज कर दिया।

उन्होंने लोगों की सहायता से बस अड्डा के हैंडपंप से पानी निकाल कर टेंपो की आग बुझाई। जब तक आग पर काबू पाया तब तक टेंपो का अगला हिस्सा जलकर राख हो चूका था।

इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है, आरोपी मालिक की तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...