बेरोजगारों का सब्र टूटा, शिमला सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

--Advertisement--

शिमला, 24 जुलाई – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में लगभग 7 महीने से विभिन्न पोस्ट कोड के परिणाम लंबित पड़े हैं। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के भंग होने के बाद सभी भर्तियां लटकी हुई है, जिसको लेकर अब बेरोजगारों के सब्र का बांध भी टूट गया है।

विभिन्न पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों ने शनिवार को शिमला सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सरकार पर झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं।

अभ्यर्थियों ने बताया कि 10 से 20 साल तक सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं। अब सरकार ने सात महीनों से रिज़ल्ट लटका रखा है। सीएम हर बार जल्द रिजल्ट निकालने की बात कर रहे हैं, लेकिन अभी तक एक भी रिजल्ट नहीं निकाला गया है।

अभ्यर्थियों ने बताया कि उम्र भी हाथ से निकलती जा रही है और मानसिक रूप से भी प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर कोई पोस्ट कोड विजिलेंस जांच के दायरे में है तो सरकार कंडीशनल ज्वाइनिंग दे सकती है।

दोषी को नौकरी से बाहर कर सकती है, लेकिन इस तरह से अभ्यर्थियों को गुमराह करना अब बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार जब तक रिज़ल्ट नहीं निकालती हैं तब तक अभ्यर्थी यही डटे रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...