शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश

--Advertisement--

युवती से रिश्ते के मौसा ने ऐसी घिनौनी हरकत की, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था। हैरान करने वाली बात तो ये है कि मौसा ने जब दरिंदगी की तो मौसी ने वीडियो बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

व्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव की युवती से रिश्ते के मौसा ने दुष्कर्म किया। वहीं हैरानी की बात तो ये है कि मौसी ने इसका वीडियो बनाया।

इसके बाद युवती को ब्लैकमेल किया गया। युवती से दो प्लॉट मौसा और मौसी ने अपने नाम करा लिए। युवती ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर दंपती सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवती का आरोप है कि 10 जून को रिश्ते की मौसी रजनी ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ देकर अपने पति विनोद कुमार से दुष्कर्म कराया। इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद मौसी ने ब्लैकमेल किया और मेरे नाम के दो प्लॉट अपने नाम करा लिए।

इस साजिश में साधना, शिल्पी और अंजू भी शामिल रहीं। युवती का कहना है कि 10 जून से लेकर 13 जुलाई तक विनोद ने कई बार दुष्कर्म किया है।

दर्ज हुआ मुकदमा 

थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि समाधान दिवस में युवती ने शिकायती प्रार्थना पत्र डीएम व एसएसपी को दिया था। इसके बाद मामले का संज्ञान लिया गया और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती अपने माता-पिता की अकेली संतान है। उसकी संपत्ति हड़पने के लिए मौसी ने अपने पति से दुष्कर्म की वारदात कराई और उसको पत्नी के रूप में रखने की इजाजत भी दी।

युवती ब्लैकमेल कर दो प्लॉट हड़पने का आरोप लगा रही है। सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...