शिमला – नितिश पठानियां
राजधानी शिमला के मिडल बाजार में बीते मंगलवार को शिवमंदिर के समीप हिमाचली रसोई रेस्तरां के अंदर हुए धमाके के मामले में रविवार को एनएसजी कमांडो डॉग स्क्वॉयड के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। टीम ने धमाके की जद में आए क्षेत्र को सील कर साक्ष्य जुटाए।

धमाके से प्रभावित क्षेत्र और पूरे माल रोड को सील कर दिया गया है। एनएसजी कमांडो सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। डॉग स्क्वॉयड भी प्रभावित क्षेत्र में छानबीन कर रहा। स्थानीय पुलिस भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि यह धमाका 18 जुलाई की शाम 7 बजकर 12 मिनट पर हुआ था। इस धमाके में एक कारोबारी अवनीश सूद की मौत हो गई थी, जबकि 13 अन्य घायल हुए थे।

