गरीब लड़कियों की तस्करी के मामले में पालमपुर क्षेत्र का दंपती गिरफ्तार

--Advertisement--

असम पुलिस ने लड़कियों की तस्करी के मामले में 19 जुलाई को असम के मैरीगांव जिले से दो महिलाओं सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।

पालमपुर – बर्फू

असम में गरीब परिवारों की लड़कियों की तस्करी के मामले में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के तार जुड़े हैं। मामले में पालमपुर क्षेत्र के एक दंपती को असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कांगड़ा पुलिस भी असम पुलिस से जानकारी जुटाकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि लड़कियों की तस्करी के मामले में कांगड़ा जिले के अन्य इलाकों के लोग तो संलिप्त नहीं हैं।

असम पुलिस ने लड़कियों की तस्करी के मामले में 19 जुलाई को असम के मैरीगांव जिले से दो महिलाओं सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।

पकड़े गए आरोपियों में कांगड़ा जिले के पालमपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले एक दंपती का नाम भी सामने आया था। आरोपियों को 20 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया था। यहां से उन्हें 28 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार पालमपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले दंपती सहित अन्य गिरफ्तार लोगों पर आरोप है कि वे असम से निर्धन लड़कियां उनके परिजनों को कुछ पैसे देकर खरीद लेते थे और उन्हें देश के अलग-अलग क्षेत्रों में बेच देते थे।

बताया जा रहा है कि पालमपुर क्षेत्र के इस दंपती ने जयसिंहपुर और शाहपुर क्षेत्र में भी लड़कियों की तस्करी की है। सूत्र बताते हैं कि शाहपुर में बेची गई लड़की वापस भाग चुकी है।

उधर, इस बारे में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि ऐसा मामला सामने आया है। असम पुलिस से संबंधित मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की पूरी जानकारी मिलते ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...