चम्बा: खड़ामुख के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

--Advertisement--

चम्बा – धरम नेगी

होली-चंबा मार्ग पर खड़ामुख के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घायलों की पहचान सुखराम पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव पहाड़पुर तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रुपनगर, कार्तिक धय्या पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव टुकर्थी डाकघर मानकपुर तहसील नंगल और ओम राज पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव लेच डाकघर गैहरा चंबा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक सुबह के समय होली से चंबा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान खड़ामुख के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक खाई में जा गिरा।

घटना में ट्रक के परखचे उड़ गए, और उसमें सवार चालक सहित तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद पहुंचे लोगों ने घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया।

जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घटनास्थल में जाकर हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन की। इस दौरान चश्मदीद लोगों के बयान भी कलमबद्ध किए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...