कुल्लू में 4 जगह बादल फटने से आई बाढ़, तबाही का मंजर देख सहम उठे लोग

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू जिला में कुदरत का कहर लगातार बरप रहा है। बीती रात जिला में 4 जगहों पर बादल फटने से काफी नुक्सान हुआ है। वहीं तबाही का मंजर देखकर लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मनाली के जगतसुख, करजां, सैंज के पाशी व मणिकर्ण में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं।

इसके चलते कई रास्ते बह गए और घरों व दुकानों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यही नहीं, लोगाें की कृषि योग्य भूमि व फसलों को भी नुक्सान पहुंचाा है। मनाली के जगतसुख में बाढ़ से कई दुकानों में मलबा घुस गया। यहां पर रात भर अफरा-तफरी मची रही। वहीं लैफ्ट बैंक की सड़क भी बाढ़ भी भेंट चढ़ गई है। सड़क पर भारी मलबा आने से यातायात बंद हो गया है। सुबह से ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मलबा हटाने में जुटी हुई है।

PunjabKesari

वहीं सैंज घाटी के रैला पाशी में बादल फटने से आई बाढ़ के चलते स्कूल भवन को नुक्सान पहुंचा है। बाढ़ के चलते सैंज नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। खतरे की आशंका को देखते लोग रात को घर छोड़कर सुरक्षित जगह भाग गए।

PunjabKesari

उधर मणिकर्ण गुरुद्वारा सिंह साहिब के समीप भी बादल फटने से आई बाढ़ के चलते 10-12 दुकानों में मलबा घुस गया, जिससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया है। वहीं मनाली के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मौके का जायजा लिया और लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द राहत व बचाव कार्य किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...