हिमाचल: इंसानियत हुई शर्मसार, बाप ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ की हैवानियत की हदें पार

--Advertisement--

पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, महिला पुलिस थाने में शिकायत के बाद कराया गया मेडिकल, पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया मामला।

व्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर जिला के साथ लगती ताल पंचायत के अंतर्गत आने वाले बालू गांव में उस समय घोर कलयुग देखने को मिला जब बाप ने अपनी ही नाबालिग लड़की से हैवानियत की हदें पार कर दी।

उक्त युवती ने आपबीती की जानकारी अपनी मां को दी। मां इस बात को सुनकर आश्चर्यचकित रह गई तथा आनन फानन में सदर महिला पुलिस थाने में पहुंच कर शिकायत की।

बेटी ने मां को बताई आपबीती

मां इस बात को सुनकर आश्चर्य चकित रह गई तथा आनन फानन में सदर महिला पुलिस थाने में पहुंच कर शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकयत के आधार पर केस दर्ज कर के युवती का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मेडिकल करवाया और छानबीन शुरू कर दी।

आरोपित पिता को हिरासत में लिया

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर के युवती का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मेडिकल करवाया और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए युवती के बयानों के आधार पर युवती के पिता को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपित राजकुमार पुत्र दुनी चंद पंचायत ताल के तहत गांव बालू को हिरासत में ले लिया है।

दोषी के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई

इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक डॉ आकृति शर्मा से बात की गई उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया है आगामी कार्यवाही जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...