ब्यास की बाढ़ में बह गए नौ सेना के तीन अफसर, दो के शव बरामद, एक लापता

--Advertisement--

प्रदेश के जिला कुल्लू में बाढ़ से चारों ओर तबाही नजर आ रही है। बाढ़ से मनाली तथा पार्वती घाटी के मणिकर्ण व कसोल में कई वाहन भी बह गए हैं। कई लोगों के बहने की आशंका है। 

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में बाढ़ से चारों ओर तबाही नजर आ रही है। बाढ़ से मनाली तथा पार्वती घाटी के मणिकर्ण व कसोल में कई वाहन भी बह गए हैं। कई लोगों के बहने की आशंका है।

इसमें मनाली घूमने आए भारतीय नौ सेना के तीन अफसर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें दो की मौत हो गई है और एक लापता चल रहा है।

जानकारी के अनुसार लुधियाना, गाजियाबाद और कानपुर से तीन नेवी अफसर आठ जुलाई को घूमने के लिए मनाली पहुंचे थे। नौ और 10 जुलाई को ब्यास में आई बाढ़ की सूचना जब उनके परिजनों को मिली तो संपर्क करने पर तीनों के फोन बंद आ रहे थे।

लापता अमित की एक महिला दोस्त ने बताया कि कानपुर का रहने वाला उनका दोस्त लापता चल रहा है। जबकि उसके दो साथी निखिल सक्सेना (33) निवासी कवि नगर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश तथा अमन शर्मा (31) लुधियाना के शव पुलिस को बरामद हुए हैं।

ब्यास में चलाया जा रहा तलाशी अभियान

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस को मनाली से रायसन तक जो शव मिले हैं, उनकी पहचान के बाद परिजनों को सौंपा गया है। इसके लिए पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने ब्यास नदी में तलाशी अभियान चलाया है।

पुलिस को 23 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। वहीं कुल्लू पुलिस को ब्यास नदी में अभी तक करीब 25 लोगों के शव बरामद हुए हैं। अधिकतर की पहचान भी हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...