करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले में ग्रामीण बैंक का पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस ने करोड़ों रुपए का घोटाला करने वाले हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के पूर्व प्रबंधक राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। राजपाल सिंह ऊना जिले के चलोला गांव का रहने वाला है।

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

पुलिस ने करोड़ों रुपए का घोटाला करने वाले हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के पूर्व प्रबंधक राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। राजपाल सिंह ऊना जिले के चलोला गांव का रहने वाला है।

आरोपी ने नालागढ़ में वर्ष 2011 व 2013 के दौरान इस घोटाले को अंजाम दिया था। उसे वर्ष 2016 में निलंबित कर दिया गया था। वर्ष 2019 में उसके खिलाफ बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक ने मामला दर्ज कराया था लेकिन यह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था।

नालागढ़ के अतिरिक्त थाना प्रभारी अशोक राणा ने मामले की छानबीन करते हुए ऊना के चलोला गांव में डेरा डाला। 5-6 दिन की छानबीन के बाद उसके गांव से किसी से उसका मोबाइल नंबर लिया और उसके बाद पता चला कि वह ऊना की लक्कड़ कालोनी में रह रहा है।

पुलिस लक्कड़ कालोनी में किसी तरह से उसे काबू करने में सफल रही। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस इस घोटाले से जुड़े अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए सबूत जुटाएगी।

डीएसपी प्रियांक गुप्ता के बोल

डीएसपी प्रियांक गुप्ता ने बताया कि राजपाल सिंह ने नालागढ़ में बैंक प्रबंधक की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए ऋण देकर 5 करोड़ 11 लाख रुपए का घोटाला किया था। वर्ष 2019 में आरोपी के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था लेकिन यह कहीं पर नहीं मिल रहा था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...