नगर पंचायत शाहपुर में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

--Advertisement--

विधायक केवल सिंह पठानिया बोले, यह मुख्यमंत्री के विश्वसनीय नेतृत्व और नीतियों की जीत

शाहपुर, 21 जुलाई – नितिश पठानियां

नगर पंचायत शाहपुर ने आज अपने नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव कर एक उदाहरण पेश किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर एक की पार्षद उषा शर्मा तथा उपाध्यक्ष के रूप में वार्ड नंबर सात के पार्षद विजय गुलेरिया को चुना गया।

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने इस मौके पर चुने गए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए, उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शाहपुर में हुई यह जीत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के विश्वसनीय नेतृत्व और लोक हितैषी नीतियों की जीत है।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की ताजपोशी होना उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तासीन सुक्खू सरकार ने, अपने पहले ही स्थानीय निकाय चुनाव में निर्विरोध रूप से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर पार्टी समर्थित कार्यकर्ताओं की ताजपोशी करवा कर अपनी लोकप्रियता का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार की नीतियों और जनकल्याण के संकल्प से प्रभावित होकर क्षेत्र के पार्षदों ने उनके दल का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि इसी माह की शुरुआत में शाहपुर नगर पंचायत के चार पार्षदों, विजय गुलेरिया, उषा शर्मा, आजाद सिंह व सुषमा चौहान ने जिलाधीश कांगड़ा के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 21 जुलाई का दिन निर्धारित किया गया था, लेकिन फ्लोर टेस्ट होने पूर्व ही अध्यक्षा निशा शर्मा व उपाध्यक्ष किरण कौशल ने अपना अपना त्यागपत्र एसडीएम के कार्यालय में सौंप दिया।

पठानिया ने कहा कि त्यागपत्र के बाद खाली हुई सीटों के लिए उपायुक्त कांगड़ा द्वारा 21 तारीख को ही चुनाव करवाने संबंधी अधिसूचना जारी की गई। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के सभी पार्षदों ने एकमत से चुनाव ना करवा कर निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मात्र दो ही प्रतिनिधियों के नाम आने पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने अध्यक्ष पद के लिए उषा शर्मा और उपाध्यक्ष पद के लिए विजय गुलेरिया ने नाम की घोषणा की।

केवल पठानिया ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि जब भी हाउस मीटिंग होगी उसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि जनहित में निर्णय लेते हुए उनपर त्वरित कार्रवाई हो सके।

उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक जीत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू के कुशल ओर निर्णायक नेतृत्व की जीत है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शाहपुर में हुए व्यवस्था परिवर्तन के साथ की क्षेत्र तसवीर को बदलने के लिए काम किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, महिला ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, प्रदीप बलोरिया, संजीव उपाध्याय, राजीव पटियाल, पुष्पा जरियाल, निशा शर्मा, किरण बाला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, सूबेदार उत्तम सिंह, मुनीश पटियाल, कर्ण पठानिया, कर्ण परमार पिंटू, इकबाल सिंह मिंटा, विनय ठाकुर सहित विभिन्न संगठनों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...