लंज कालेज में विजली न होने पर एसएफआई का प्रदर्शन, एक साल के भीतर कालेज की विल्डिंग में वरसात की बजह से सीलन, वोले,विधायक नुकसान का जायजा लेने आए पर कालेज की विल्डिंग को देखने नही आए।
लंज/शाहपुर – नितीश पठानिया
आज राजकीय महाविद्यालय लंज में एसएफआई छात्र संगठन ने कालेज में विजली की व्यवस्था न होने पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि विना विजली के छात्रों को कक्षाएं लगानी पड रही है। जिसकी बजह से कक्षाओं में वैठना मुश्किल हो गया है।
एसएफआई छात्र संगठन लंज ईकाई के संयोजक अभिषेक ने वताया कि लंज कालेज के भवन का पिछली साल पूर्व सरकार के समय कालेज का उद्घाटन कर दिया, लेकिन चार महीने पूर्व सरकार के रहे है, आठ महीने वर्तमान सरकार को हो गए है, पर विजली का ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं लग पाया है।
जिसकी बजह से बच्चे परेशान हो रहे है। बच्चों ने वताया कि कालेज के भवन को वने एक साल हुआ है, लेकिन पहली वरसात में ही कालेज के भवन में जगह जगह से सीलन की मार पड़ रही है, व कालेज के भवन की खिडकियों में लगाऐ शीशे जरा सी हवा चलने पर गिरने शुरू हो गए है।
यहां तक कि कालेज के हाल में की गई सिलिंग भी जगह जगह से उड गई है। अभिषेक ने वताया कि कुछ दिन पहले विधायक लंज में वरसात के नुकसान का जायजा लेने आऐ थे। पर रेस्ट हाऊस में वैठक कर जायजा ले गए, लेकिन कालेज के प्रांगण में आना उन्होने उचित नहीं समझा। जबकि विधायक को मौके पर आकर कालेज के भवन के नुकसान का जायजा लेना चाहिए था।
वहीं स्वाती चौधरी ने कहा कि विधायक ने चुनावों के समय कहा था कि दो महिनों में विजली का प्रवंध कर दिया जाएगा व दो दिन पहले कहा था कि विजली वहाल कर दी है। पर हकीकत में कालेज में लाईट का प्रवंध तक नहीं है। उन्होने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होता है तो, सोमवार से छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन करने को मजवूर हो जाऐंगे।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर वच्चों ने वाजार में रैली निकाल कर भी प्रदर्शन किया। इस मौके पर तनीषा, अखिल, नितिश, विकास, गुंगताश, साक्षी, नेहा, गौतम आदि वच्चे मौजूद थे।
अधिशासी अभियंता विजली विभाग शाहपुर के बोल
इस वारे में अधिशासी अभियंता विजली विभाग शाहपुर अंग्रेज सिंह से बात हुई तो उन्होने कहा कि लंज कालेज में बिजली का काम ठेकेदार को दे दिया गया है। ठेकेदार को जल्द ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कह दिया गया है। एक महीने के अंदर विजली की व्यवस्था कालेज में कर दी जाऐगी।
एसडीओ लोक निर्माण विभाग लंज के बोल
इस बारे में अनुराग कौंडल एसडीओ लोक निर्माण विभाग लंज से बात हुई तो उन्होंने बताया कि कॉलेज भवन में सीलिंग को लेकर ठेकेदार से बात हो गई है। एक दो दिन मौसम साफ होते ही पुराने ठेकेदार को बुला कर बिल्डिंग को ठीक करवा दिया जाएगा।
विधायक केवल सिंह पठानियां के बोल
इस बारे जब स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मैंने बिजली विभाग के एक्शन को मौके पर स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा है और जो ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की जा रही है, उसको बरसात के बाद वहां पर ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
वहीं लंज कॉलेज में बरसात के पानी से भवन में जो पानी भरा था, उसके लिए मैंने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा था और बरसात के बाद उस बिल्डिंग की मरम्मत कर दी जाएगी।

